फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के दिलों में बसा शक्तिमान, देशभर में दी जा रही श्रद्धांजलि

Sat, 23 Apr 2016 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
शक्तिमान को श्रद्धांजलि देते लोग
विज्ञापन
पुलिस का घोड़ा शक्तिमान भले ही अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन देशभर में उसके जाने का दर्द महसूस किया जा सकता है। पुलिस के पास शुक्रवार को लगातार देश के कई हिस्सों से शक्तिमान को श्रद्धांजली देने के फोटो और वीडियो पहुंचे।
विज्ञापन


बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान घायल शक्तिमान की बुधवार को मृत्यु हो गई थी। शक्तिमान की मौत की खबर सोशल साइट्स और मीडिया के माध्यम से देशभर में पहुंची। शुक्रवार को हैदराबाद, जयपुर, बैंगलोर, मुंबई सहित देश के कई शहरों में शक्तिमान को अपने-अपने तरीके से लोगों ने श्रद्धांजली दी। 

राजनीति में भूचाल ला दिया शक्तिमान ने 
किसी ने उसकी याद में कैंडल मार्च निकाला तो किसी ने मिट्टी का घोड़ा बनाकर शक्तिमान को यादों में जीवित रखा। हालांकि यह बात अलग है कि प्रदेश की राजनीति में जिस शक्तिमान ने भूचाल ला दिया, उसे श्रद्धांजली देने को कोई भी स्थानीय लोग, संस्था या नेता सामने नहीं आए। एसएसपी डा. सदानंद दाते ने बताया कि उनके पास कई शहरों से शक्तिमान की श्रद्धांजली से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो पहुंचे हैं। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन में बनेगी समाधि
पुलिस के घोड़े शक्तिमान की याद में अब पुलिस लाइन में समाधि बनाई जाएगी। साथ ही प्रतीकात्मक रूप से घोड़े की मूर्ति भी स्थापित की जाएगी। एसएसपी डा. सदानंद दाते ने बताया कि इसके लिए कलाकार खुद ही संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें