फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वकर्मा दिवस पर की उपकरण और यंत्रों की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वकर्मा दिवस जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न विभागों, निगमों और प्रतिष्ठानों में उपकरण और यंत्रों की पूजा-अर्चना गई।
विज्ञापन

विश्वकर्मा दिवस पर टीएचडीसी इंडिया के कोटेश्वर बांध परियोजना में परियोजना महाप्रबंधक एके घिल्डियाल ने अधिकारी-कर्मचारियों के साथ पावर हाउस, यांत्रिकी विभाग और 33 केवी विद्युत सब-स्टेशन में पूजा-अर्चना करते हुए भगवान विश्वकर्मा से परियोजना के उत्थान की मन्नत मांगी। इस मौके पर एजीएम वीके गोयल, एचके जिंदल, डीके त्यागी, डीजीएम बीएस पुंडीर, एनके भट्ट, नेल्सन लाकड़ा, एच चक्रवर्ती मौजूद थे। टीएचडीसी इंडिया की भागीरथीपुरम इकाई में भी ईडी यूके सक्सेना ने कार्मिकों के साथ पूजा-अर्चना की। इस मौके पर जीएम आरआर सेमवाल, एजीएम वीके सिंह, संदीप अग्रवाल, एमके सिंह मौजूद थे। उधर श्री गंगा-भागीरथी बोट संचालन समिति कोटी कालोनी ने झील परिक्षेत्र में पूजा-अर्चना की। समिति के संरक्षक कुलदीप पंवार, अध्यक्ष नरेंद्र रावत ने बताया कि शुक्रवार को विश्वकर्मा मूर्ति की स्थापना की गई और शाम को भजन-कीर्तन किया जाएगा। जबकि शनिवार को शाम चार बजे गणेश प्रयाग में ढोल-दमांऊ के साथ मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पूर्व अध्यक्ष लखवीर चौहान, अजयपाल राणा, वीरेदं्र नेगी, मनोज रावत, प्रवीन रावत, शैलेंद्र कांत, मनीष रावत, मनीष नेगी, संदीप रावत मौजूद थे। वहीं विश्वकर्मा दिवस और पीएम मोदी के जन्मदिन पर आरएसएस और भाजपा की ओर से कोटीकालोनी और गाजणा में पौधरोपण कर मिठाई बांटी गई। इस मौके पर विभाग प्रचारक राज पुष्प, डा. प्रमोद उनियाल, सुंदर सिंह कलूड़ा, पवन शाह, सचिन सजवाण, अनिल, प्रमोद शाह, गबर सिंह रावत, गोपाल थपलियाल, राकेश बडोनी, मदन और दिनेश पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विश्वकर्मा मंदिर में किया अनुष्ठान
पीपलकोटी। दशोली ब्लाक के बंड क्षेत्र के किरुली गांव स्थित पौराणिक विश्वकर्मा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसी के साथ मंदिर में तीन दिनों से चल रहा अनुष्ठान पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। अनुष्ठान के समापन के दिन विश्वकर्मा भगवान ने अपने अवतारी पुरुष जगदीश कुमार पर अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में नगर पंचायत पीपलकोटी के अध्यक्ष रमेश बंडवाल, रघुवीर लाल, सौरभ भाटिया, बस्ती लाल, दरवानी लाल, शंकर लाल आदि मौजूद रहे। वहीं, एनकेजी कंपनी बिरही में गजेंद्र गौड़, नंदन बिष्ट, कमलेश सिंह, सुरेश तिवारी, महावीर सिंह आदि ने पूजा-अर्चना की। एनटीपीसी जोशीमठ, टीएचडीसी पीपलकोटी में भी कर्मचारियों ने औजारों और मशीनों की पूजा कर विश्व कर्मा दिवस मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें