फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: श्रद्धा और विश्वास करने पर पग-पग पर होती है ईश्वर की अनुभूति

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा (टिहरी)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि माउंट आबू (राजस्थान) की पहल पर यहां मूल्य आधारित सेवा द्वारा समाज की पुर्नस्थापना अभियान के तहत गोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि ईश्वर भले ही आंखों से न दिखाई देते हों, लेकिन श्रद्धा और विश्वास करने पर पग-पग पर उनकी अनुभूति अवश्य होती है। समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले छह लोगों को विवि की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नरेंद्रनगर ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह भंडारी, राजयोगी ब्रह्माकुमार मेहर चंद, समाज सेवी सुशील बहुगुणा ने उक्त विचार रखे। इस मौके पर समाज सेवा के लिए विवि की ओर से सतबीर पुंडीर, शोभनी धनोला, दिलीप रमोला, जय प्रकाश रमोला, विनोद सुयाल, बिरेंद्र सिंह नेगी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ब्रह्माकुमारी संस्थान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर प्रो. ईवी स्वामीनाथन, प्रो. ईवी गिरीश, ब्रह्माकुमारी उषा, असंघ सर्कल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें