फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से जुड़ेगा वीसी गबर सिंह का गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम विक्टोरिया क्रास विजेता वीसी गबर सिंह के गांव को सड़क से जोड़ने के लिए सरकार ने एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। उम्मीद है अब वीसी गबर सिंह गांव मंज्यूड सड़क मार्ग से जुड़ जाएगा। लंबे समय से ग्रामीण गांव तक सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे, लेकिन कई बार की घोषणा के बाद भी मांग पूरी नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन

चंबा के मंज्यूड निवासी वीसी गबर सिंह का गांव लंबे समय से सड़क सुविधा से वंचित था। कई बार मंज्यूड गांव को सड़क से जोड़ने के लिए घोषणाएं भी हुई थी, लेकिन घोषणाएं धरातल पर नहीं उतर पाई। सड़क के अभाव में मंज्यूड गांव के लोगों को एक से डेढ़ किमी की खड़ी चढ़ाई पार करनी पड़ रही थी। सबसे अधिक समस्या बाजार से गांव तक रसोई गैस, खाद्यन्न सामग्री और बुजुर्गो को सड़क क पहुंचाने के दौरान उठानी पड़ती है। लंबे इंतजार के बाद अब सड़क निर्माण की स्वीकृति मिल पाई है। स्थानीय विधायक डा. धन सिंह नेगी ने बताया कि प्रमुख सचिव आरके सुधांसू की ओर से तीन नवंबर को कॉलेज रोड चंबा से मंज्यूड के चमाणगांव होते हुए ऑलवेदर रोड तक दो किमी सड़क की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति का आदेश जारी किया है। एक करोड़ दो लाख 92 हजार से सड़क निर्माण किया जाना है।
मंज्यूड की प्रधान कुसुम नेगी, ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष संजय नेगी, दुग्ध संघ अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह रावत, हुकम सिंह नेगी, दर्मियान सिंह नेगी, सेनि कैप्टन धन सिंह नेगी ने सड़क स्वीकृत मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज और विधायक डा. धन सिंह नेगी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें