फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार को घसीटता हुआ ले गया बेकाबू टैंकर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टिपरी-जीरो ब्रिज मोटर मार्ग के किनारे फोन पर बात कर रहे युवक को एक बेकाबू टैंकर करीब 20 मीटर स्कूटी सहित घसीटता हुआ ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टैंकर की चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए। घायलों को टीएचडीसी भागीरथीपुरम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कोतवाल देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब नौ बजे स्कूटी सवार हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी में अनुबंधित हिमालयन पर्यावरण कंपनी में बतौर चालक कार्यरत किशन सिंह (26) पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम डुंगरी पोस्ट ऑफिस बनौली जिला चमोली हाल निवास एचसीसी कंपनी खांडखाला सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर किसी परिचित से बात कर रहा था। इस दौरान एचसीसी कंपनी का टैंकर उसे स्कूटी सहित करीब 20 मीटर आगे घसीटते हुए ले गया, जिसमें किशन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वहां खड़े इंजीनियर मोहन शर्मा (30) और फीटर लाल सिंह (55) भी टैंकर की चपेट में आने से घायल हो गए। कोतवाल ने बताया कि एचसीसी कंपनी के टैंकर चालक कीर्तिराम (51) पुत्र जनार्द्धन प्रसाद निवासी ग्राम भटकंडा को हिरासत में लिया गया है। चालक ने बताया कि टैंकर के ब्रेक फेल होने के कारण दिक्कत आई है। चालक से पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें