फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: धर्मगंगा और बालगंगा के कटाव को रोकने के लिए ट्रीटमेंट कार्य शुरू

Tue, 08 Oct 2024 06:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नदी के कटाव से रगस्या गांव की सुरक्षा के लिए लगाए जाएंगे सीसी ब्लॉक
विज्ञापन

नई टिहरी। भिलंगना ब्लाॅक के बूढ़ाकेदार में धर्मगंगा और बालगंगा का कटाव रोकने के लिए ट्रीटमेंट कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने बूढ़ाकेदार में ट्रीटमेंट कार्य के लिए 13 करोड़ मंजूर किए हैं। नदी के कटाव से खतरे की जद में आए रगस्या गांव की सुरक्षा के लिए भी नदी किनारे सुरक्षा सीसी ब्लाॅक लगाए जाएंगे।
भिलंगना ब्लाॅक के बूढ़ाकेदार क्षेत्र में तेज बारिश और अतिवृष्टि होने से धर्म गंगा और बाल गंगा का जलस्तर बढ़ने से साल दर साल नदी का कटाव बूढ़ाकेदार बाजार और बस्ती की तरफ बढ़ रहा था, लेकिन इस बार नदियों के उफान पर आने से वहां बाजार के समीप सड़क का हिस्सा नदी में समा गया था। कई आवासीय मकान और दुकानें भी नदी में डूब गई थी।
विज्ञापन

बूढ़ाकेदार के सामने नदी पार रगस्या गांव भी खतरे की जद में आ गया। इससे चिंतित क्षेत्र के लोग नदी का कटाव रोकने के लिए वहां ट्रीटमेंट कार्य करने की मांग कर रहे थे। बूढ़ाकेदार क्षेत्र के तिनगढ़ और तोली में बीती 26-27 जुलाई को आई आपदा से मची तबाही में कई लोगों के बेघर होने पर 30 जुलाई को क्षेत्र में गए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बूढ़ाकेदार में नदी का ट्रीटमेंट कराने की घोषणा की थी।
इसके तहत शासन ने बूढ़ाकेदार में धर्मगंगा नदी तट के बायीं और बालगंगा नदी के दायें तट पर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य के लिए राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि से करीब 13 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके साथ ही रगस्या गांव के नीचे धर्म गंगा का ट्रीटमेंट रोकने के लिए भी चार करोड़ रुपये की स्वीकृति जल्द मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बूढ़ाकेदार में धर्मगंगा और बालगंगा नदी तट पर सुरक्षात्मक कार्य शुरू कराने के लिए निविदा जारी कर दी गई है। वहां एक-दो माह में कार्य शुरू करा दिया जाएगा। धनराशि मिलने की प्रत्याशा में रगस्या के लिए भी शीघ्र ही निविदा जारी की जाएगी।
- अनूप कुमार ड्यूंडी, ईई सिंचाई विभाग नई टिहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें