फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: शिवम, दीपिका और धर्मेंद्र ने लगाई सबसे तेज दौड़

Tue, 08 Oct 2024 06:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक की माध्यमिक स्तर की 21वीं शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग 60 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शिवम, सीनियर बालिका वर्ग 600 मीटर दौड़ में दीपिका और 800 मीटर बालक वर्ग दौड़ में धर्मेंद्र प्रथम स्थान पर रहे। गोला फेंक बालक-बालिक वर्ग में सुजल और प्रिया योगी विजेता रहे।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज थत्यूड़ के खेल मैदान में जौनपुर ब्लॉक की शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख सीता रावत और सोबत सिंह रावत ने किया। प्रतियोगिता के 60 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सागर, 600 मीटर बालिका में मीनाक्षी और 800 मीटर बालक वर्ग में सागर द्वितीय स्थान पर रहे। गाेला फेंक में अनूप तथा कशिश दूसरे स्थान पर रहे।
खेल समन्वयक देवेंद्र रावत ने बताया कि ब्लॉकस्तरीय खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर हरीभजन सिंह पंवार, कुशाल सिंह चौहान, प्रेमचंद रमोला, सुनील दत्त भट्ट, उषा मेहरा, दिनेश नौटियाल, सुमेर पंवार, कुसुम पंवार, दिनेश गुसाई, संजय चौहान, धनवीर रावत, रमेश चंद देवरानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें