नई टिहरी में सात दिवसीय ट्रेकिंग के लिए रवाना होता युवाओं का दल।
- फोटो : NEW TEHRI
स्वच्छता का संदेश देने के लिए पर्यटन विभाग का 25 सदस्यीय दल घुत्तू-गंगी-खतलिंग ग्लेशियर की ट्रेकिंग के लिए रवाना हुआ। सात दिवसीय ट्रेकिंग के दौरान दल के सदस्य उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित टिहरी के पर्यटक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाएंगे। दल में 21 पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं।
कलक्ट्रेट परिसर से बुधवार को जिला पर्यटन अधिकारी एसएस यादव और जिला साहसिक खेल अधिकारी सोबत सिंह राणा ने ट्रेकिंग दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 28 सितंबर को ट्रेकिंग का समापन होगा। दल के सदस्य खतलिंग ग्लेशियर, महासर ताल और गंगी क्षेत्र में साहसिक पर्यटन की गतिविधियां संचालित करेंगे। दल में 21 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। उन्हें मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी समेत दो अन्य प्रशिक्षक प्रशिक्षण देंगे। साहसिक खेल अधिकारी ने राणा ने बताया कि खतलिंग ग्लेशियर उत्तराखंड के प्रमुख ग्लेशियरों में शामिल हैं। पर्यटक स्थलों पर सैलानी प्लास्टिक और अन्य चीजें छोड़ देते हैं। इस मौके पर सहायक पर्यटन अधिकारी विजय राणा, वीरेंद्र नौटियाल, उम्मेद सिंह राणा, कविता, प्रदीप रावत मौजूद रहे।