फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटाए गए शिक्षा प्रेरकों ने की वन प्रहरी में समायोजन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा प्रेरक संगठन ने कैंपा के तहत वन प्रहरी में समायोजित करने की मांग की। कहा कि लंबे समय से प्रेरक दो हजार रुपये मानदेय पर अपनी सेवाएं दे रहे थे, लेकिन अब सरकार ने उन्हें बिना कारण के सेवा से हटा दिया है।
विज्ञापन

जाखणीधार ब्लॉक मुख्यालय में प्रेरक संघ के अध्यक्ष दिनेश लाल शाह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समस्याओं का निराकरण न होने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने सीएम को भेजे ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में केंद्र सरकार वन विभाग की कैंपा योजना के तहत वन प्रहरी की तैनाती कर रही है। ऐसे में शिक्षा प्रेरकों वन प्रहरी के रूप में तैनाती की जाए। जिससे वह गांवों में अपनी सेवाएं दे सकें। इस मौके पर किशोरी लाल, मोहन लाल ममगाईं, अमित कुमार, सावन लाल, संपत लाल, कृष्ण कुमार, राजू मिस्त्री, कमल दास, नवीन कुमार, आशा पेटवाल, नीलम उनियाल, सरोजनी रावत, कांता राणा, मीना नेगी, बबीता कोठारी, सरोजनी कुमाईं, निर्मला बलोदी, सुनीता बिष्ट, लक्ष्मी देवी, रजनी देवी, इंद्रा देवी, सरिता, राजेश्वरी, बीना, अनीता, गीता, पूर्णा, रूचिका, नीमा, अनूजा, यशोदा, गुड्डी, मकानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें