फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: ट्रांसफर गए शिक्षकों के बदले नई नियुक्ति नहीं कर पाया विभाग

Wed, 04 Sep 2024 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। भिलंगना ब्लाॅक में दूरस्थ क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को शिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। विभाग ने वहां उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत कई शिक्षकों के ट्रांसफर तो कर दिए, लेकिन उनके बदले शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की है। चिंतित अभिभावकों ने रिक्त पदों पर शीघ्र ही शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन

भिलंगना ब्लाॅक के मेड, पिंस्वाड़ और गेंवाली क्षेत्र में स्थित उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में प्रधानाचार्य सहित कई महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं है, जिससे छात्रों की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ रहा है। दूरस्थ क्षेत्र के माध्यमिक स्कूल मेड में 114 छात्र पढ़ रहे हैं, लेकिन वहां तीन साल से प्रधानाचार्य नहीं है। इस सत्र में शिक्षकों के ट्रांसफर होने के बाद से गणित, सामाजिक विज्ञान और दो मिनिस्टीरियल कर्मियों के पद रिक्त चल रहे हैं।
यही स्थिति निवालगांव की है। वहां छात्र संख्या 76 है, लेकिन अभी तक प्रधानाचार्य सहित गणित और अंग्रेजी विषय के शिक्षक की नियुक्ति नहीं हो पाई है। पिंस्वाड़ में भी 96 छात्र पढ़ रहे हैं, वहां भी शिक्षकों के चार पद खाली हैं। उच्चतर माध्यमिक स्कूल गेंवाली में भी अंग्रेजी विषय में शिक्षक नहीं है। मेड गांव की पूर्व प्रधान संतोषी राणा और शेर सिंह ने बताया कि स्कूलों से शिक्षकों के ट्रांसफर होने के बाद से ही रिक्त पदों पर प्रधानाचार्य और शिक्षकों की नियुक्ति की मांग करते हैं, लेकिन विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


एलटी में नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। निदेशालय से जिले को कुछ शिक्षक मिलते हैं, तो दूरस्थ क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रमोशन में भी कुछ शिक्षकों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

- वीपी सिंह, डीईओ, माध्यमिक शिक्षा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें