फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घस्यारी कल्याण योजना से कम होगा महिलाओं के सिर का बोझ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक गजा और लंबगांव की ओर से मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के शुभारंभ पर महिलाओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। बताया कि इस योजना से महिलाओं के सिर का बोझ कम होगा। यहां देहरादून में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह, सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश के सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत ओर से उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन

गजा में नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती और डीसीबी की शाखा प्रबंधक अनुप्रिया ने बताया कि मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना से महिलाओं के सिर से घास का बोझ कम होगा। दो रुपये प्रति किलो पौष्टिक चारा सरकार उपलब्ध कराएगी। लाभार्थियों को टोटल मिक्सड पैकेज साइलेज (सुरक्षित हरा चारा) और पौष्टिक आहार से पूर्ण चारा भी मिलेगा। इस मौके पर प्रगतिशील जन विकास संगठन के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल, मान सिंह चौहान, टंखी सिंह नेगी, साधन सहकारी समिति के रणवीर चौहान, हरि पुंडीर, देवकांता सजवाण, मधु सजवाण, ममता देवी आदि मौजूद थे। इधर, डीसीबी लंबगांव में भी योजना के शुभारंभ का लाइव प्रसारण दिखाया गया। भाजपा के जिला मंत्री भान सिंह नेगी और शाखा प्रबंधक धर्मराज ने 10 कृषकों को पांच लाख रुपये के बिना ब्याज के चेक वितरित किए। इस मौके पर सचिव सुरेश रांगड, हरि बर्थवा, पूजा कलूडा और वीएस गुसाईं मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें