फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल कंपोनेंट प्लान का एससी वर्ग के हित में हो खर्च

विज्ञापन
नई टिहरी में अधिकारियों की बैठक लेते एससी आयोग के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पीएस गोरखा ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए एससी वर्ग के लिए संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की। कहा कि स्पेशल कंपोनेंट प्लान के बजट का समय पर संबंधित वर्गों के हित में खर्च होना जरूरी है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास से वंचित परिवारों के सर्वे के लिए विशेष अभियान चलाकर तीन माह के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत कर केंद्र सरकार के पोर्टल पर ऑनलाइन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में एससी आयोग के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा ने जिला योजना, राज्य योजना, केंद्र पोषित योजनाओं में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए निर्धारित धनराशि को अनुसूचित जाति वर्ग के हित में ही खर्च करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पीडी डीआरडीए आनंद सिंह भाकुनी, डीडीओ सुनील कुमार, एसीएमओ डा. एलडी सेमवाल, जाखणीधार की ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, सीईओ एसपी सेमवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी किशन सिंह चौहान, सीवीओ डा. पीएस रावत, डीईओ एसएस बिष्ट, डीपीओ बबीता शाह, ईई जल निगम आलोक कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें