फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: शिव समा रहे हैं मुझमें... भजन पर झूमे लोग

Tue, 08 Oct 2024 04:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किया सांस्कृतिक संध्या का शुरूआत
विज्ञापन

नरेंद्रनगर (टिहरी)। सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की सांस्कृतिक संध्या में गायक हंसराज रघुवंशी ने भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बनाया। पांडाल में बैठे दर्शक भी हरि भजन के साथ झूमने लगे। रघुवंशी ने शिव की महिला गाते हुए मेरा भोला है भंडारी, शिव समा रहे मुझमें, लागी लगन शंकर कैलाश में सहित कई भजनों की प्रस्तुति दी। उन्हें शॉल भेंटकर सम्मानित भी किया गया।
श्री कुंजापुरी मेले की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या की मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने भजन संध्या की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त जिंदगी में मेले और इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम मन को सुकून और शरीर को चुस्त दुरुस्त करने वाले साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि मां भगवती की पूजा केवल नौ दिन तक ही सीमित न रखकर 365 दिन करने का प्रण लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेले एक-दूसरे की संस्कृति को जानने की एक कड़ी है। इससे पूर्व सुबोध उनियाल और नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने मुख्य अतिथि को पहाड़ी टोपी और स्मृति चिह्न भेंट की। इस मौके पर सुमन सुबोध उनियाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनीता बिष्ट और मंडी परिषद के पूर्व अध्यक्ष वीर सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें