थौलधार ब्लाक के धमाड़ी गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर फूंकने से कई परिवारों की बिजली गुल है, जिससे बोर्ड परीक्षार्थियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गांव के रणवीर सिंह, अर्जुन सिंह, विक्रम सिंह और बीना देवी ने बताया कि गांव करीब पचास परिवारों की सप्लाई लाइन का ट्रांसफार्मर एक अप्रैल को जल गया था, ऊर्जा निगम को उसी दिन सूचना देने के बाद भी विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। बिजली नहीं होने से जहां बोर्ड परीक्षार्थियों खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं लोगों को मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए दूसरे तोक में जाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बिजली गुल होने से ऊर्जा निगम को बोर्ड परीक्षार्थियों की समस्या भी बताई गई, बावजूद पांच दिन बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। अवर अभियंता दीपेंद्र सजवाण ने कहा कि गांव में लगा ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना मिलने पर क्षेत्र के ठेकेदार को नया ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद