फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बेटियों को सीखा रही आत्मरक्षा के गुर

विज्ञापन
घनसाली के जीआईसी पडागली में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक दाताराम पुर्वाल? - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
पुलिस की ओर से इन दिनों बेटियों की आत्मरक्षा के लिए स्कूलों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। थाना और चौकियों के पुलिस कर्मी अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों में जाकर छात्राओं को प्रशिक्षित कर महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की भी जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन

एसएसपी तृप्ति भट्ट ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत टिहरी पुलिस, महिला हेल्पलाइन जिलेभर के थानों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रहे हैं। रविवार को थत्यूड़ थाना पुलिस ने जीआईसी भवान, देवप्रयाग ने जीजीआईसी देवप्रयाग और थाना घनसाली ने जीआईसी पडागली में विशेषज्ञों की देखरेख में पांच-पांच दिवसीय प्रशिक्षण के तहत छात्राओं को जूडो, कराटे, मुक्केबाजी आदि का प्रशिक्षण दिया। बताया कि थाना थत्यूड़ में विकासनगर के प्रशिक्षक आशीष बिष्ट, देवप्रयाग में देवभूमि मार्शल आर्ट ऋषिकेश के नवीन रयाल और थाना घनसाली में रेनबुकाई ब्लैक बेल्ट चैंपियन कराटे प्रशिक्षक दाताराम पुर्वाल ने प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें