हिमालय दिवस पर एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के भूगोल विभाग की पहल पर परिसर में पौध रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने विभिन्न प्रजाति के पौध रोपकर पर्यावरण संरक्षण करने का संकल्प लिया।
राजकीय महाविद्यालय नई टिहरी में एनएसएस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डा. रेनू नेगी ने स्वयं सेवियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को हिमालय बचाओ की शपथ दिलाई। इस मौके पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डा. पीसी पैन्यूली, डा. श्रीकेृष्ण उनियाल, डा. हर्ष नेगी, डा. रजनी गुसाईं, डा. डीपीएस भंडारी, डा. कुलदीप रावत, डा. कविता काला, डा. बीडीएस नेगी, डा. सतेंद्र, डा. नवीन, डा. सुमन आदि उपस्थित रहे। दूसरी ओर, एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में खेल विभाग के प्रभारी विभागाध्यक्ष डा. आरबी गोदियाल ने पौध रोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर डा. इंद्रा सिंह, पुस्तकालय अध्यक्ष हंसराज बिष्ट, मानवेंद्र धनाई, अजय सेमल्टी, चेतन देव मानस, आरुषी, डीस्कीट डोलमा, साहिल, दिलजीत, सोनाली रमोला, अर्चना नेगी, रमेश रतूड़ी, उषा नेगी, राकेश चंद रमोला, अजय नेगी, प्यारे लाल आदि उपस्थित रहे।