पंजाब नेशनल बैंक के वित्तीय सहयोग से जिला ग्राम्य विकास अभिकरण की पहल पर आयोजित दो दिवसीय दीपावली आजीविका मेला शनिवार को संपन्न हो गया। मेले में महिला स्वयं सहायता समूह के उत्पाद, पारंपरिक व्यंजन से लेकर घरों की सजावटी सामग्री की प्रदर्शनी लगाई गई।
विकास भवन परिसर में आयोजित दो दिवसीय मेले में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की ओर से स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। इस मौके पर सीडीओ नमामी बंसल, पीडी डीआरडीए आनंद सिंह भाकुनी, डीडीओ सुनील कुमार, पीएनबी के मंडल प्रमुख प्रताप सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।