फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की तैनाती के लिए अभिभावकों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर राजकीय इंटर कॉलेज अखोडी के अभिभावक शिक्षक दिवस पर भी धरने पर डटे रहे। विद्यालय मेें स्थायी शिक्षकों की तैनाती न होने तक अभिभावकों ने आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। 15 सितंबर तक मांग पर कार्रवाई न होने पर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इंटर कॉलेज अखोडी में रसायन विज्ञान, गणित और अर्थशास्त्र विषय में रिक्त चल रहे प्रवक्ताओं की तैनाती की मांग को लेकर अभिभावक एक सितंबर से आंदोलनरत हैं। उन्होंने अटैचमेंट व्यवस्था पर देहरादून में तैनात रसायन विज्ञान प्रवक्ता को मूल तैनाती पर वापस भेजने, अर्थशास्त्र और गणित विषय में स्थायी शिक्षकों की तैनाती की मांग की। कहा दो सितंबर को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय नेे सचिव विद्यालयी शिक्षा को जल्द शिक्षकों की तैनाती करने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन मंत्री के आदेश पर भी अमल न होने को अभिभावकों ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विक्रम घणाता ने बताया कि बीते दिन सीईओ ने रसायन विज्ञान प्रवक्ता पद पर वैकल्पिक व्यवस्था पर अतिथि शिक्षक को स्कूल में भेजने के निर्देश जारी किए हैं। कहा जब तक स्थायी शिक्षकों की तैनाती नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना देने वालों में कुलदीप चौधरी, महिपाल रावत, मित्रानंद नैथानी, मुरलीधर चौधरी, जय सिंह नेगी, लक्ष्मी चौधरी, पुरुषोत्तम नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें