फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दर्शन में चार शिकायतें ही हो पाई हल

विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित जनता दर्शन में नौ शिकायतें दर्ज हुई। चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष समस्याओं का निराकरण के लिए डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को 15 दिन का समय दिया है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि अब प्रत्येक सोमवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ग्राम थापला चरण सिंह बिष्ट पीएमजीएवाई सड़क की वजह से उनके मकान की सुरक्षा दीवार टूट गई है। डीएम ने पीएमजीएसवाई के ईई को जल्द कार्रवाई करने को कहा। केमसारी की बिजली देवी के वृद्धावस्था पेंशन प्रकरण का मौके पर ही निस्तारित किया गया। ग्राम रगड़ी के गंगा दास ने बताया कि गांव में तैनात शिक्षा प्रेरक अक्सर नदारद रहता है। बैठक में सीएमओ डा. संजय जैन, डीडीओ सुनील कुमार, सीईओ एसपी सेमवाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. पीएस रावत, डीएसओ मुकेश पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें