फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में अब महिलाएं करेंगी पानी की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जल जीवन मिशन के तहत पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए जिला सभागार में आयोजित कार्यशाला में फील्ड टेस्ट किट (एफटीके) की जानकारी दी गई। एफटीके के जरिये गांवों में 10 पैरामीटर पर पानी की जांच की जाएगी। डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि पानी की जांच तय पैरामीटर के तहत ही करें, महज खानापूर्ति की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कार्यशाला में 20 में से चार एनजीओ के प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति पर डीएम ने नाराजगी जताते कार्यादेश और अग्रिम भुगतान रोकने के निर्देश दिए। बताया गया कि संस्थाएं ग्राम स्तर पर गठित समिति की पांच महिला सदस्यों को पानी की गुणवत्ता मापने का प्रशिक्षण देंगी। हर महिला समिति को एक-एक फील्ड टेस्ट किट उपलब्ध कराई जाएगी। महिलाएं पानी की गुणवत्ता जांच कर उसकी रिपोर्ट जल जीवन मिशन के पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगी। जल संस्थान की लैब केमिस्ट पिंकी तोपवाल ने बताया कि पैरामीटर के तहत जल की कठोरता, अम्लीयता, क्षारीयता, क्लोराइड, क्लोरीन, लौह तत्व, नाइट्रेट, फ्लोराइड और बैक्टीरिया आदि की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें