फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी का एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर आज से होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की विभिन्न संस्कृतियों को एक सूत्र में पिरोने के लिए एनसीसी की ओर से स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में 10 दिवसीय कैंप आज (रविवार) से शुरू होगा। एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर में शामिल होने के लिए गुजरात और उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के एनसीसी कैडेटस प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत बादशाहीथौल परिसर में आयोजित किए जा रहे 10 दिवसीय शिविर में कैडेट्स को नेतृत्व कौशल विकसित करने, टीम भावना, योग, संस्कृति, एकता और अनुशासन के बारे में बताया जाएगा। रुड़की ग्रुप और 31 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी की ओर से स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में राष्ट्रीय कैंप के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कैंप में गुजरात और उत्तराखंड के 600 एनसीसी कैडेट्स प्रतिभाग करेंगे। बताया गया कि शनिवार को गुजरात से कैडेट्स का दल बादशाहीथौल परिसर पहुंचा, जबकि उत्तराखंड के कैडेट्स देर शाम तक यहां पहुंचते रहे। शनिवार को पहुंचे कैडेट्स का पंजीकरण और अन्य औपचारिकताएं पूरी की गई। स्वामी रामतीर्थ परिसर निदेशक प्रो. एए बौड़ाई ने कैडेट्स के रहने-खाने और पानी आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। एनसीसी अधिकारी ले. डा. रविंद्र सिंह और कर्नल पीएस सिकारवर ने बताया कि आज रविवार को कमांडर ब्रिगेडियर के. वेणुगोपाल (सेना मेडल) एनसीसी कैंप का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें