भाजपा की वर्चुअल बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शक्ति केंद्र के अध्यक्ष, प्रभारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को 2022 के विधानसभा चुनाव में 2017 से बड़ी जीत दर्ज करने के मंत्र बताए।
चंबा ब्लॉक सभागार में आयोजित वर्चुअल बैठक का टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी और जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को केंद्र, राज्य सरकार की उपलब्धियों और पार्टी की रीति नीतियों से अवगत करवाकर 2022 के चुनाव में जाने का आह्वान किया। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी गिरीश बंठवाण, विस्तारक मातबर सिंह तोमर, पूर्व राज्यमंत्री बेबी असवाल, जाखणीधार की प्रमुख सुनीता देवी, मंडल अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल आदि मौजूद थे। प्रतापनगर ब्लॉक मुख्यालय में विधायक विजय सिंह पंवार ने बैठक का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी नत्थी सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष हर्षमणी सेमवाल, त्रिलोक रावत, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार, जिला महामंत्री गोविंद रावत, पूर्व राज्यमंत्री प्रेमदत्त जुयाल, वीरेंद्र बरवाण, राकेश पेटवाल, ममता पंवार आदि मौजूद थे।