फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकोट व मखलोगीवासियों को बिजली कटौती से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
नकोट और मखलोगी पट्टी के गांवों में निवासरत उपभोक्ताओं को जल्द ही बिजली कटौती से राहत मिलने की उम्मीद है। साढ़े चार करोड़ की लागत से नकोट में निर्माणाधीन 33 केवी विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, जिसके बाद विद्युत कटौती से लेकर पानी की समस्या भी दूर होगी। सब स्टेशन के निर्माण से ग्रामीणों को बिजली के साथ ही पंपिंग योजनाओं के संचालन को नियमित बिजली की आपूर्ति हो सकेगी। अभी तक विद्युत स्टेशन न होने के कारण ग्रामीण गजा और चंबा स्टेशन पर निर्भर थे, लेकिन नियमित आपूर्ति न होने के कारण ग्रामीणों को परेशानि उठानी पड़ती थी।
विज्ञापन

चंबा ब्लॉक के नकोट और मखलोगी पट्टी में लंबे समय से अनियमित विद्युत आपूर्ति, बिजली के बिलों को जमा करने, बारिश और बर्फबारी के दौरान लाइन पर फाल्ट आने समेत अन्य कारणों से उपभोक्ताओं को परेशानियां उठानी पड़ती थी। नियमित बिजली की आपूर्ति न होने के कारण घंटाकर्ण, सारज्यूला, रानीचौंरी पंपिंग योजनाओं से पेयजल आपूर्ति बाधित रहती थी।
क्षेत्रवासियों की मांग पर गत वर्ष नकोट में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन निर्माण को मंजूरी मिली थी। साढ़े चार करोड़ की लागत से फरवरी 2021 में काम शुरू हुआ। वर्तमान में भवन, स्वीचयार्ड का काम पूरा हो गया है। ऊर्जा निगम लाइन समेत अन्य अवशेष कार्यों को दिसंबर तक पूरा कर देगा, जिसके बाद क्षेत्र के 90 से अधिक तोकों में निवासरत परिवारों को नियमित बिजली मिलेगी। पंपिंग योजनाओं को भी बिजली संबंधी समस्या से निजात मिल सकेगी। उपभोक्ताओं को बिल जमा करवाने में आसानी होगी। अभी तक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति गजा और चंबा विद्युत सब स्टेशन पर निर्भरता थी। ऐसे में लाइन में फाल्ट समेत अन्य समस्याओं के निराकरण में लंबा समय लगता था।
विज्ञापन

नकोट में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन का निर्माण अंतिम चरण में है। दिसंबर से विद्युत स्टेशन से आपूर्ति शुरू हो जाएगी। साढ़े चार करोड़ की लागत से बन रहे विद्युत सब स्टेशन से नकोट और मखलोगी क्षेत्र के 90 से अधिक तोकों में रहने वाले उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

-राकेश कुमार, ईई, विद्युत खंड नई टिहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें