फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक वीडियो बना युवती से दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
आपत्तिजनक वीडियो बनाने के बाद युवक ने युवती को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुराचार किया। बाद में युवक ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। युवती की शिकायत पर कैंपटी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी और युवती की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिये हुई थी।
विज्ञापन

कैंपटी थाना पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित युवती ने बताया वह अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए बाहर नौकरी करती है। फेसबुक पर उसकी दोस्ती हरप्रीत सिंह (23) निवासी नानकमत्ता, ऊधमसिंह नगर से हो गई थी। आरोपी ने युवती को विश्वास में लेकर वीडियो कॉल पर बात करते समय उसके आपत्तिजनक वीडियो रिकार्ड कर लिए। लेकिन लड़की को इसका पता नहीं चला। तहरीर के अनुसार कुछ दिनों बाद अभियुक्त यह वीडियो भेज कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा। संबंध नहीं बनाने वह वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देता रहा। आरोप है कि धमकी देकर उसने पीड़िता का शारीरिक शोषण किया। इसके बाद आरोपी ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
पीड़िता के अनुसार उसने आरोपी से कई बार वीडियो हटाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। बाद में उसने पीड़िता के परिचितों को यह वीडियो व्हाट्सएप से भेज दिया। इस पर पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत की। अपर पुलिस अधीक्षक राजन सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष नवीन जुराल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक नीलम को सौंपी गई है। मेडिकल जांच के बाद पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें