फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल वैन के जरिए ग्रामीणों को मिलेगी जानकारी

विज्ञापन
नई टिहरी में मोबाइल वैन को झंडी दिखाकर रवाना करती प्रभारी जिला जज रमा पांडेय। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और महिला आयोग के निर्देश पर ब्लॉक मुख्यालय चंबा में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें महिला पंचायत प्रतिनिधियों, आशा कार्यकर्ताओं को कानूनी जानकारी दी गई। दूसरी, ओर जिला मुख्यालय में 14 नवंबर तक मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव और विधिक सेवा सप्ताह की जानकारी ग्रामीणों को देने के लिए मोबाइल वैन रवाना हुई। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अशोक कुमार ने कहा कि जागरूकता से ही महिलाएं अपने अधिकारों को जान सकती हैं। विधिक सेवा प्राधिकरण ने महिलाओं को कानूनी सलाह के लिए पैनल अधिवक्ता से लेकर पीएलवी की भी तैनाती की है। दूसरी, ओर जिला न्यायालय परिसर में प्रभार जिला जज/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष रमा पांडेय ने मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर प्राधिकरण के सचिव सिविल जज अशोक कुमार, अधिवक्ता राजेंद्र डोटियाल, रतनमणि थपलियाल, बीना राणा, विमल कैंतुरा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें