फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर रेस में कशिश और काजल रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ के तीसरे दिन अंडर-21 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने कड़के की ठंड में पसीना बहाया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 100 मीटर दौैड़ में कीर्तिनगर के कशिश और बालिका वर्ग में जौनपुर की काजल सबसे तेज दौड़े ।
विज्ञापन

खेल महाकुंभ के तीसरे दिन एसआरटी परिसर के विभागाध्यक्ष राकेश भूषण गोदियाल ने अंडर-21 की प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। युवा कल्याण अधिकारी डा. मुकेश चंद्र डिमरी ने बताया कि बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कशिश प्रथम, विनय द्वितीय और संदीप तृतीय रहे। बालिका वर्ग में काजल प्रथम, शीतल द्वितीय और रिया तृतीय रही। 400 मीटर दौड़ में विदित, ताजवेंद्र सिंह, सोराज, बालिका वर्ग में शीतल, काजल, किरन, 800 मीटर दौड़ में गौरव, कुलदीप, अंशुल, बालिका वर्ग में करीना, कोमल, गीता, 1500 मीटर दौड़ में रजत, अरुण, मोहित, बालिका में ममता, कोमल, लक्ष्मी, 3000 मीटर रेस में रजत, महेश, पूरण सिंह, बालिका में ममता, सुमन, अंजलि, ऊंची कूद में मुसाहिब, नीरज, अनुराग, बालिका में पूजा गिरी, सलोनी, राधिका, लंबी कूद में रजत सकलानी, आयुष, आशीष सेमवाल, बालिका में साक्षी, श्वेता, सोनम राणा, गोला फेंक में अंशुमान, मोहित, अंकित, सोनम, कल्पना, श्वेता, भाला फेंक में सुभाष, मोहित, रजत, कविता, प्राची, सोनम, चक्का फेंक में अंशुमान, सुभाष, अंकित, पूजा गिरी, मनीषा, निकिता, रिले रेस में चंबा, देवप्रयाग, भिलंगना और बालिका वर्ग में कीर्तिनगर, नरेंद्रनगर, देवप्रयाग ब्लाक क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। इस मौके पर एसआरटी परिसर के पुस्तकालयाध्यक्ष हंसराज बिष्ट, राकेश चंद्र बहुगुणा, निर्णायक दिनेश रावत, विपिन रघुवंशी, श्याम सिंह सरियाल, यशपाल रावत, संजय रावत, पंकज तिवारी, पंकज कुमार, ममता भट्ट, रीना मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें