फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: जिला मुख्यालय की सड़कों के गड्ढों में चलना मुश्किल

Mon, 21 Oct 2024 05:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला मुख्यालय नई टिहरी की आंतरिक सड़कोें को गड्ढा मुक्त करने के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। अब भी सड़कों से गड्ढे गायब नहीं हो सके। जिला मुख्यालय में ही नगर की आंतरिक सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हो सकी है। ऐसे में आसानी से समझा जा सकता है कि जिले की दूरस्थ सड़कों का क्या हाल होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 15 अक्तूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए थे, जिससे स्थानीय लोगों को उम्मीद जगी थी कि सड़कें गड्ढा मुक्त होने से उन्हें आवाजाही में सुविधा मिलेगी। पालिका के 11 वार्डों से लगभग 27 किमी सड़क गुजरती है, जिसमें से 18 किमी सड़क की देखरेख की जिम्मेदारी नगर पालिका और शेष नौ किमी की जिम्मेदारी लोनिवि प्रांतीय खंड के पास है।
लोनिवि ने तो अधिकांश सड़क को गड्ढा मुक्त कर दिया है, लेकिन पालिका की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की धीमी रफ्तार लोगों पर भारी पड़ रही है। नगर की आंतरिक सड़कें अब भी गड्ढे से पटे हुए हैं। नगर के प्रवेश हनुमान चौक से बी ब्लॉक, कॉन्वेंट स्कूल को जाने वाली सड़क की सबसे खस्ताहाल स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

रोड में बने गड्ढों के बीच विद्यार्थी और स्थानीय लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। जेल प्वाइंट से सी ब्लॉक टाइप तीन को आने वाली सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। सड़कों पर बने गड्ढे सिस्टम की सुस्ती और लापरवाही की पोल खोल रहे हैं। यह स्थिति नर्सरी से एफ ब्लॉक, मोलधार और ढुंगीधार क्षेत्र की सड़कों की बनी हुई है।


नई टिहरी, बौराड़ी, भागीरथीपुरम और कोटी काॅलोनी की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का काम चल रहा है। जल्द ही सभी सड़कों से गड्ढे गायब होंगे। सड़कों पर गड्ढे अलग-अलग क्षेत्रोें में होने के कारण समय लग रहा है।
विज्ञापन

-संजय कुमार, ईओ, नगर पालिका टिहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें