जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय में ऑटोमेटिक वेदर मशीन लगाने को मंजूरी मिल गया है। वेदर स्टेशन बनने से क्षेत्र के लोगों को मौसम की सटीक जानकारी मिल सकेगे। प्राकृतिक आपदाओं से जौनपुर क्षेत्र में हर साल भारी क्षति होती है।
ये भी पढ़ें...दरोगा भर्ती धांधली: अब शासन करेगा दरोगाओं के भविष्य का फैसला, विजिलेंस ने सौंपी रिपोर्ट, 33 फीसदी नाकाबिल
पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख महिपाल सिंह रावत, खेमराज भट्ट ने बताया कि स्थानीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार के विशेष प्रयासों से जौनपुर ब्लॉक में वेदर मशीन लगाने को मंजूरी मिली है। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष निहाल सिंह रावत, काश्तकार रतनमणि गौड़, सुरेंद्र सिंह रावत, जगत राणा, सोबत सिंह रावत व जनक बिष्ट का कहना है कि वेदर मशीन लगने का सबसे ज्यादा फायदा किसानों को मिलेगा। उनकी फसल को मौसमी आपाद से काफी हद तक बचाने में मदद भी मिलेगी।