फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: भागीरथी इलेवन ने पौड़ी को हराकर जीता टिहरी कप

विज्ञापन
नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में टिहरी फुटबाल कप की विजेता टीम। संवाद
विज्ञापन
बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का हुआ फाइनल मुकाबला
विज्ञापन

नई टिहरी। बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित प्रथम राज्यस्तरीय टिहरी कप ओपन फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब भागीरथी इलेवन के नाम रहा। मैच का निर्णय पेनाल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें भागीरथी इलेवन ने पौड़ी को 6-5 से हराया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ ही 31 हजार और उपविजेता टीम को 21 हजार का नकद इनाम दिया गया। विजेता टीम के गोलकीपर शिवम को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
पुरानी टिहरी के खिलाड़ियों की स्मृति में आयोजित टिहरी फुटबाल कप के अंतिम दिन रविवार को पहला सेमीफाइनल कोटद्वार और भागीरथी इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें पेनाल्टी शूटआउट में भागीरथी इलेवन की टीम 5-4 से जीती। दूसरे सेमीफाइनल में पौड़ी की टीम ने देहरादून फुटबाल एकेडमी को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

रविवार को अपराह्न 3.30 बजे पौड़ी और भागीरथी इलेवन के बीच फाइनल मुकाबला शुरू हुआ। पहले और दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने शानदार डिफेंस का प्रदर्शन किया और मैच 0-0 की बराबरी पर छूटा। अतिरिक्त समय में भी कोई गोल नहीं हुआ। उसके बाद रोमांचक पेनॉल्टी शूटआउट में भागीरथी इलेवन ने पौड़ी को 6-5 से हरा कर चैंपियन बना।
विज्ञापन

टीएचडीसी के ईडी एलपी जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल और कीर्तिनगर नगर पंचायत ईओ राजेंद्र सजवाण ने विजेता टीम को सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष देवेंद्र राणा, संरक्षक उमेश चरण गुसाईं, हनुमंत महर, डाॅ. प्रमोद उनियाल, उदय रावत, मानवेंद्र रावत, संजय उनियाल, अशद आलम, अमूल्य पैन्यूली, दर्शन गुसाईं, निर्णायक सक्षम काला,गोपाल जोशी, सागर थापा, अशोक नेगी, अबरार अहमद, अजीत रावत, मस्ती नेगी, शिवम और मनोज नेगी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें