फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाकाल में बेहतर काम करने वाले किए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
डा. एपीजे अब्दुल कलाम विचार मंच और सम्राट क्रिकेट एकेडमी की ओर से शहर में खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान कोविड-19 के दौरान बेहतर कार्य करने वालों को मंच की ओर से प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी का शुभारंभ नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल ने किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, प्रदेश सचिव शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि नई टिहरी के लिए मिलकर कार्य योजना बनाने की जरूरत है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने बौराड़ी स्टेडियम की दशा सुधारने की बात कही। जिला पंचायत सदस्य जयवीर रावत ने कहा कि नगर पालिका को पार्किंग और छोटे-छोटे खेल मैदान बनाने की ओर कार्य करना चाहिए। मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशद आलम, प्रदेश सचिव राजेश नेगी ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर लाने के लिए खेल स्पर्धाएं करानी होंगे। इस मौके पर देवेंद्र नौडियाल, मुशर्रफ अली, राजेंद्र कठेरिया, प्रताप गुसाईं, लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, देवेंद्र दुमोगा, दीवान सिंह नेगी, संजय बिष्ट, विपिन जैन, यशपाल पंवार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें