फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंजापुरी पर्यटन विकास मेले की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
नरेंद्रनगर में कुंजापुरी मेले की तैयारी बैठक लेते कृषि मंत्री सुबोध उनियाल। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
सिद्धपीठ कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन कवायद में जुट गया है। चैत्र नवरात्र पर इस वर्ष सात अक्तूबर से सात दिवसीय पर्यटन विकास मेला आयोजित किया जाएगा। मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता, विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। मेले के सफल आयोजन के लिए जल्द ही समितियों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की तैयारियों को लेकर शनिवार को यहां कृषि मंत्री/ स्थानीय विधायक सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। मंत्री ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करते हुए चैत्र नवरात्र में भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। कहा कि मेले के आयोजन में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। मेले से पूर्व विभागीय अधिकारियों को पानी, विद्युत और साफ-सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। बताया मेले का शुभारंभ सात अक्तूबर को मुख्यमंत्री या राज्यपाल करेंगे।
डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने सभी विभागों से सहयोग की अपील की। बैठक में पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, रोशन रतूड़ी, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी, सीएमओ डा. संजय जैन, लोनिवि के ईई मौ. आरिफ खान, पीएमजीएसवाई के ईई राजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

‘सैलानियों को बेहतर सुविधाएं दे राफ्टिंग संचालक’
कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने शनिवार को तपोवन मुनिकीरेती के राफ्टिंग संचालकों की बैठक ली। राफ्टिंग संचालकों को बेहतर समन्वयक बनाकर सैलानियों को बेहतर सुविधाएं देने को कहा। तहसील सभागार में आयोजित बैठक में राफ्टिंग संचालकों ने कहा कि आय-व्यय को लेकर विभागीय अधिकारी उन्हें विश्वास में नहीं लेते हैं। बीच कैंप खत्म होने से पर्यटन कारोबार प्रभावित हुआ है। जिस पर मंत्री ने कहा कि एनजीईटी के नियमों के अनुसार बीच कैंप की व्यवस्था खत्म की गई, जिससे कृषि भूमि के क्रय-विक्रय पर भी रोक लगी है। डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने जिला साहसिक खेल अधिकारी को राफ्टिंग संचालकों की वर्दी पर नेम प्लेट अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। बैठक में राफ्टिंग यूनियन के दिनेश भट्ट, रामपाल भंडारी, बुद्धि नेगी, धर्मेंद्र नेगी, विक्रम कोठियाल, देवेंद्र रावत आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें