फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हर घर नल, हर घर जल संयोजन से जुड़े 30 घर’

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने जिला मुख्यालय से सटे केमसारी और भिलोड गांव पहुंचकर जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। जल जीवन मिशन से केमसारी में 16, भिलोड में 14 घरों को हर घर नल, हर घर जल संयोजन से जोड़ा गया है।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम इवा ने केमसारी और भिलोड गांव पहुंचकर जल जीवन मिशन के तहत हुए प्रथम चरण के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र नौटियाल को जल जीवन मिशन के दूसरे चरण में दोनों गांव में नए आरसीसी वाटर टैंकों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही केमसारी में 1500 मीटर पुरानी पाइप लाइन में से क्षतिग्रस्त 500 मीटर पाइपलाइन को भी प्रस्ताव में शामिल करने को कहा। इस मौके पर लोनिवि चंबा के अधिशासी अभियंता एनएस खोलिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें