रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी का सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न हो गया। समापन अवसर पर शिविर के दौरान उत्कृष्ठ कार्य करने वाले गौरव सकलानी, उपेंद्र सिंह, स्मिता उनियाल को पुरस्कार देकर सम्मानित किा गया।
मुख्य अतिथि विद्या भारती के गढ़वाल मंडल संभाग निरीक्षक नत्थी लाल बंगवाल ने स्वयं सेवियों से नशे से दूर करने का आह्वान किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र मिश्रवाण ने शिविर के दौरान सात दिनों तक चले कार्यक्रमों की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। इस मौके पर प्रधानाचार्य देवी प्रसाद नौटियाल, रमेश रतूड़ी, दिनेश बहुगुणा, मनोज सकलानी, पूरण संराशी, राजेश नेगी, प्रकाश मिश्रवाण, मयंक, साक्षी आयुष भट्ट, रुचिता, पवन रतूड़ी, अनिरुद्ध उपस्थित रहे।