फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी झील किनारे चार नए बोटिंग प्वाइंट बनेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी झील क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए चार नए स्थानों पर बोटिंग प्वाइंट निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। डोबरा, सांदणा, तिवाड़गांव और टिपरी में बोटिंग प्वाइंट बनाने के लिए टिहरी झील विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण (टाडा) ने हरी झंडी दे दी है। बोटिंग प्वाइंटों पर प्लेटफार्म तैयार करने (जेटी) लगाने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से टेंडर भी जारी कर दिया गया है। अब तक सिर्फ कोटी कालोनी में एक बोटिंग प्वाइंट बना हुआ, जहां से वर्तमान में 99 बोटों का संचालन हो रहा है। नए बोटिंग प्वाइंट बनने से स्थानीय लोगों को स्वरोजगार से जुड़ने का अवसर मिलेगा। नए बोटिंग प्वाइंटों पर क्रूज, शिकारा और पैरासिलिंग बोट संचालित करने के लिए पांच आवेदकों को लाइसेंस जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोटीकालोनी में एक ही बोटिंग प्वाइंट होने और वीकेंड पर सैलानियों की अधिक संख्या होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बोट यूनियन से जुड़े लोग और स्थानीय लोग लंबे समय से नए बोटिंग प्वाइंट बनाने की मांग करते आ रहे थे, जिसके बाद टिहरी झील विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण (टाडा) और जिला प्रशासन के निर्देश पर पर्यटन विभाग ने बीते अगस्त में डोबरा, तिवाडग़ांव, टिपरी और सांदणा में नए बोटिंग प्वाइंट के लिए सर्वे किया था। सर्वे में उक्त चारों स्थान बोटिंग प्वाइंट के लिए उपयुक्त पाए गए। पर्यटन विभाग की रिपोर्ट पर टाडा की सीईओ/डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने उक्त चारों स्थानों पर बोटिंग प्वाइंट बनाने के लिए पत्र जारी कर दिया है।
जिला साहसिक खेल अधिकारी/ प्रभारी पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा ने डोबरा, सांदणा, तिवाडग़ांव और टिपरी में नए बोटिंग प्वाइंट की स्वीकृति मिलने की पुष्टि की है। बताया तिवाड़गांव और टिपरी में छोटी-छोटी जेटी चलाई जाएगी, जबकि डोबरा और सांदणा में क्रूज, पैरा सिलिंग बोट उतारने की योजना है। पैरासिलिंग, क्रूज के एक-एक और शिकारा बोट के लिए तीन आवेदकों को लाइसेंस जारी कर दिए हैं। उम्मीद है कि दिसंबर अंत या जनवरी में टिहरी झील में पैरासिलिंग, क्रूज और शिकारा बोट की सेवा भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें