फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यान विभाग पूरी नहीं कर पा रहा किसानों की डिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। सरकारें 2022 तक किसानों की आय दोगुना बढ़ाने का डंका पीट रही है, लेकिन उद्यान विभाग खुद ही किसानों की जरूरत को पूरा नहीं कर पा रहा है। टिहरी जिले में कीवी के पौधे ढूंढें नहीं मिल पा रहे हैं। उद्यान विभाग में जिले के 182 किसानों ने 6500 कीवी के पौधों के लिए आवेदन किया है, लेकिन उद्यान विभाग के पास सिर्फ 2500 पौधे ही उपलब्ध हैं। ऐसी स्थिति में किसानों को कीवी के पौधों के लिए दो साल और इंतजार करना पड़ेगा। इस लचर व्यवस्था से किसान मायूस हैं।
विज्ञापन

टिहरी जिले में खुरेत, दुवाकोटी, फलसारी, दिगोठी, चोपडियाली, लसेर गांव और कीर्तिनगर क्षेत्र में प्रतिवर्ष चार से पांच क्विंटल कीवी का उत्पादन होता है। कीवी को बंदर और सुअर नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। कीवी बाजार में 250 लेकर 300 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। कीवी की खेती के प्रति किसानों के बढ़ते रुख को देखते हुए उद्यान विभाग ने बीते मई में किसानों को निशुल्क कीवी के पौधे बांटने के लिए आवेदन पत्र मांगे थे।
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से कीवी के पौधों के लिए 182 किसानों से आवेदन किया। किसानों की ओर से लगभग 6500 पौधों की डिमांड उद्यान विभाग से की गई है, लेकिन उद्यान विभाग के पास सिर्फ 2500 पौध ही उपलब्ध है। 15 जनवरी से उद्यान विभाग ने किसानों को कीवी के पौधों का वितरण शुरू करना है, लेकिन मांग के अनुरूप पौध न मिलने से किसान मायूस हैं।
विज्ञापन

सौड़ बनकुंडडाली निवासी किसान सुरेश रतूड़ी व सतीश रतूड़ी ने बताया कि उन्होंने कीवी के 50-50 पौधों के लिए आवेदन किया था। उद्यान विभाग से अब बताया जा रहा है कि उन्हें इस वर्ष सिर्फ पांच से सात पौध ही मिल पाएंगे। बुडोगी निवासी महावीर सिंह चौहान ने बताया कि उन्होंने 60 पौधों के लिए आवेदन किया था। विभाग की ओर से उन्हें सिर्फ 10 पौधे उपलब्ध कराए जाने की बात बताई गई।
कीवी का एक पौध तैयार होने में दो साल का वक्त लगता है। मगरा उद्यान में इस वर्ष सिर्फ 2500 पौधे ही तैयार हो पाए हैं। कीवी पौध के लिए उम्मीद से अधिक किसानों ने आवेदन किया है। किसानों की डिमांड पूरी करने के लिए निदेशालय को पत्र भेजा गया है। पौधों की कमी के कारण किसानों को कम पौध उपलब्ध कराए जा रहे हैं। -डा. डीके तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी टिहरी
कीवी में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो कई तरह के इंफेक्शन से सुरक्षित रखने में सहायक होता है। कीवी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक होता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। हृदय रोगियों के लिए कीवी लाभदायक माना जाता है। - डॉ. अमित रॉय, फिजीशियन, जिला अस्पताल बौराड़ी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें