फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्ट का स्थानांतरण करने पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
थौलधार ब्लॉक के तिवाड़गांव के ग्रामीणों ने सीएमओ को ज्ञापन देकर गांव में तैनात फार्मासिस्ट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोबरा में स्थानांतरण पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि अस्पताल केवल फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा था लेकिन फार्मासिस्ट का भी स्थानांतरण करने से स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चौपट हो गई हैं।
विज्ञापन

प्रधान संगीता देवी, विजयपाल नेगी, विनोद रावत ने सीएमओ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र तिवाड़गांव में तैनात फार्मासिस्ट लंबे समय से सेवाएं दे रहे थे। इस केंद्र से क्षेत्र के 15 गांव से लेकर 15 होमस्टे में आने वाले लोगों की देखभाल करते हैं। उन्होंने सीएमओ से तत्काल फार्मासिस्ट का स्थानांतरण रद्द कर फिर से तिवाड़गांव भेजने की मांग की। एक सप्ताह में समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो बेमियादी आंदोलन शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें