फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में धुत युवकों ने शिक्षकों के साथ की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
भिलंगना ब्लाक में हिंदाव पट्टी के जीआईसी मथकुड़ी सैण में कुछ असामाजिक तत्वों ने शराब ने नशे में धुत होकर शिक्षकों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की है। शिक्षक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। तहरीर मिलने के बाद सोमवार को पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

जीआईसी मथकुड़ीसैण में कार्यरत शिक्षक प्रदीप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को वह स्कूल में कक्षा नौ के छात्रों का पंजीकरण फार्म भर रहे थे। अपराह्न करीब पौने चार बजे लंच करने के बाद वह सहायक अध्यापक प्रदीप और सुमन के साथ स्कूल में पहुंचे। इस दौरान शराब के नशे में धुत सुनील निवासी ग्राम पंगरियाणा दो अन्य युवकों के साथ स्कूल में आ धमके और गाली-गलौज कर मेरे साथ मारपीट की। उन्होंने कालेज में रखा फर्नीचर तोड़ा और पंजीकरण फार्म फाड़ दिए। यही नहीं शराबियों ने पत्थरों से भी शिक्षक पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। इस बीच शिक्षक सुमन बीच-बचाव करने लगे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। शोर-शराबा होने पर स्कूल के अन्य शिक्षक वहां पहुंचे तो उत्पात करने वाले उनके साथ भी गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह ने कहा कि शिक्षक की ओर से सुनील के खिलाफ तहरीर मिली है। पुलिस को मौके पर भेजा गया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें