फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों ने छात्रों को दिए स्वस्थ रहने के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विचार एक नई सोच सामाजिक संस्था की पहल पर रविवार को थौलधार ब्लॉक के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भमोरीखाल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 220 छात्र-छात्राओं की ओर से स्थानीय लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाई वितरित की गई।
विज्ञापन

भमोरीखाल स्कूल में आयोजित शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य कृपाल सिंह पटवाल ने किया। दून के वरिष्ठ फिजिशियन डा. एसडी जोशी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. अंजलि नौटियाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. ललित सुंदरियाल ने शिविर में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। संस्था के संस्थापक राकेश बिजल्वाण ने कहा कि संस्था नियमित तौर पर पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए प्रयास करेगी। शिक्षक मनोज सेठी ने बताया कि शिविर में 90 छात्र-छात्राओं के अलावा 130 स्थानीय लोगों का परीक्षण किया गया। इस मौके पर दीपक जुगरान, कपिल थापा, मेहर चंद, शिक्षक मनोज सेठी, कैलाश डबराल, रोशन बिजल्वाण, सुभाष बागड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें