कंडीसौड़ तहसील का निरीक्षण करती डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव।
- फोटो : NEW TEHRI
डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को कंडीसौड़ तहसील का निरीक्षण किया। तहसील परिसर में पसरी गंदगी पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए सफाई रखने के निर्देश दिए। पत्रावलियां प्रस्तुत नहीं करने पर डीएम ने रजिस्ट्रार कानूनगो का जवाब तलब किया।
बृहस्पतिवार को डीएम कंडीसौड़ तहसील का निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान तहसील कार्यालय में कई अव्यवस्थाएं मिलने पर अधिकारी-कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। दो राजस्व उपनिरीक्षकों ने क्षेत्रों में आपदा से क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा नहीं बांटा। इस पर डीएम ने रजिस्ट्रार कानूनगो से रिपोर्ट तलब की है। डीएम ने तहसील कोर्ट में जमीन नामांतरण के लंबित 24 मामलों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। उसके बाद डीएम ने राजस्व उपनिरीक्षक चौकी छाम का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीएम रविंद्र जुवांठा, तहसीलदार किशन सिंह महंत और कानूनगो निरीक्षक विजेंद्र रमोला आदि मौजूद थे।