फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में ढुंग की टीम जीती

Mon, 18 Nov 2024 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक के ढुंग में आयोजित प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में ढुंग की टीम विजेता और घनसाली की टीम उप विजेता रही। समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी ने मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ढुंग में 10 नवंबर से प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा था। सोमवार को प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में ढुंग ने मंदार को पराजित किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में घनसाली ने चमियाला को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में ढुंग और घनसाली की टीम के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें ढुंग की टीम विजेता बनी।
ढुंग की टीम से रोहित ने 41 रन और 4 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे। समर विजय रावत ने 143 रन बनाकर 10 विकेट के साथ मैन ऑफ द सीरीज बने। रोशन सिंह बेस्ट गेंदबाज चुने गए। मुख्य अतिथि जाखणीधार की प्रमुख सुनीता देवी ने समापन पर विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया है।
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मान सिंह रौतेला,आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव सिंह,बीडीसी सदरूय बबीता रावत, दिनेश कुमार, विजयपाल रावत, गंभीर रमोला,वीरपाल रावत, मुकेश चौहान, भागवत सिंह, साहिल चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें