फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने परखी जेल की व्यवस्थाएं

Mon, 18 Nov 2024 05:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने जिला मुख्यालय में कानूनी सहायता क्लीनिक, अस्थायी लोक अदालत कार्यालय का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

न्यायाधीश ने जिला कारागार का स्थलीय निरीक्षण कर वहां कैदियों को दे जाने वाली सुविधाएं और जेल की व्यवस्थाओं को परखा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से स्थापित किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति कार्यालय में कानूनी सहायता क्लिनिक का उद्घाटन करते हुए कहा कि न्याय सभी का मौलिक अधिकार है।
बाल कल्याण समिति की ओर से किए जा रहे कार्यों और संरक्षित बच्चों के बारे में जानकारी लेते हुए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने अस्थायी लोक अदालत कार्यालय का लोकार्पण किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय घिल्डियाल ने प्रतापनगर में सिविल जज जूनियर डिविजन के कार्यों का संचालन टिहरी को प्रदान करने, जिला न्यायालय परिसर में चेंबर का किराया सौ रुपये करने, अधिवक्ता चेंबर सिक्योरिटी को माफ करने की मांग की। इस मौके पर जिला जज योगेश कुमार गुप्ता, सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण प्रदीप कुमार मणि, एसएसपी आयुष अग्रवाल, सीडीओ डाॅ. अभिषेक त्रिपाठी, आलोक राम त्रिपाठी, मंजू तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें