उत्तराखंड पेयजल निगम से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों का वेतन व पेंशन कोषागार के माध्यम से निर्गत न होने पर कार्य बहिष्कार कर चौथे दिन भी धरना दिया। कहा कि लंबे समय से समस्याओं के निराकरण को लेकर कर्मी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है।
शुक्रवार को पेयजल निगम के एसई और ईई कार्यालय के बाहर कर्मियों ने धरना देकर समस्याओं के निराकरण की मांग की। कहा कि पेयजल निगम के कर्मियों का वेतन और पेंशन कोषागार से किए जाने की सहमति के बाद भी शासनादेश जारी नहीं किया गया है। जिसके विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रत्येक जनपद में धरना चलाया जा रहा है। इस मौके पर ईई एमएम शर्मा, भीम निराला, मुकेश कुमार, सुशील सेमल्टी, हरीश कुमार, शुभम पच्छमी, नेहा रावत, मेघा नेगी, मनीष गुसाईं, स्वाति डोभाल, पुरुषोत्तम चमोली, चिंतामणि थपलियाल, अनिल भट्ट, रविंद्र चमोली, दीपक चमोली, संजय पंवार, जयेंद्र थपलियाल, अरविंद बिष्ट, शुभम डंगवाल, अंकित राणा, शिवधारी देवी आदि मौजूद थे। संवाद
उधर, श्रीनगर में शुक्रवार को ईई आरसी मिश्रा, गढ़वाल संयोजक शेखरानंद जोशी, प्रेम कुमार, अजय गुरुंग, अंबिका भट्ट, जगदीश नौटियाल, अखिलेश, कीर्ति असवाल, इंद्रमणि मनोड़ी, गौरव नौटियाल, संदीप पंवार, गोवर्धन रौथाण व विशाल कुमार आदि ने धरना दिया।