फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुखेम मेले में देव डोलियों ने किया नृत्य

विज्ञापन
टिहरी के सेम मुखेम मेले में देव डोलियों का मिलन देखने उमड़ा श्रद्घालुओं का सैलाब। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
सेम मुखेम नागराजा मेले का देव डोलियों के नृत्य, निशान और ध्याणियों के मिलन और तीन साल बाद फिर मिलने के वादे के साथ रंगारंग समापन हुआ। तड़के चार बजे से ही मंदिर में दर्शनों के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को दो दिवसीय सेम-नागराजा त्रैवार्षिक जात्रा का शानदार समापन हो गया। मंदिर के मुख्य पुजारी लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल ने बताया कि टिहरी जिले के अलावा उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली समेत उत्तराखंड के कई हिस्सों से लोग पहुंचे हैं। करीब 10 बजे सेम-नागराजा के निशान, डोली मड़भागी सौड़ पहुंचे। मुखमालगांव की देव डोलियों के साथ ग्रामीण लाठियों के साथ नृत्य करते दिखे। मुख्य पंडाल में गायिका पूनम सती और साथी कलाकारों ने भजनों व लोकगीतों की प्रस्तुति दी।
जाम की समस्या से जूझते रहे लोग
सेम मुखेम मेले के दौरान श्रद्धालुओं को कई बार जाम की समस्या से जूझना पड़ा। मार्ग पर जगह-जगह जाम लगने से पुलिस के ट्रैफिक प्लान पर लोगों ने सवाल उठाए। मुखेम गांव से मड़भागी सौड़ तक करीब तीन किमी हिस्से में जाम लगा रहा। लोग तीन से चार घंटे तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें