फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजन माताओं का तहसील में प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रतापनगर तहसील में प्रदर्शन करती भोजन माता कार्यकर्ता। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
भोजन माता कामगार संगठन ने न्यूनतम वेतनमान 21 हजार करने, पूर्व में हटाई गई भोजन माताओं को प्रति माह दो हजार रुपये पेंशन देेने की मांग को लेकर प्रतापनगर तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शीघ्र मांग पर उचित कार्रवाई करने की मांग की। ऐसा न करने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को उत्तराखंड भोजन माता कामगार यूनियन सीटू के बैनर तले प्रतापनगर की भोजन माताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि वर्षों से स्कूल में भोजन माता के रूप में सेवाएं देते आ रहे हैं, लेकिन उनके मानदेय में सम्माजनक वृद्धि नहीं की जा रही है। ऐसे में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। स्कूलों में छात्र संख्या कम होने के कारण कई भोजन माताओं की सेवा समाप्त कर दी गई है। उन्होंने मांग के समर्थन में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने सरकार से भोजन माताओं को पांच हजार रुपये प्रति माह मानदेय देने, 12 महीने मानदेय देने, भोजन माताओं को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में आशा देवी, सोना देवी, चंद्रा देवी, भरोसी देवी, गीता देवी, शीला, सुनीता, शौकीना देवी, लक्ष्मी, मंगला देेवी, उर्मिला, शांति और किसान सभा के भगवान सिंह राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें