फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की छह सीटों के लिए 30 लोगों ने पेश की दावेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। भाजपा में विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर कई लोगों ने दावेदारी पेश की है। जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए 30 लोगों ने पर्यवेक्षक के सामने दावेदारी पेश की है। अब पार्टी हाईकमान दावेदारों के नामों पर विचार कर पैनल तैयार करेगी। वर्ष 2017 में पांच सीटों टिहरी, प्रतापनगर, नरेंद्रनगर, घनसाली, धनोल्टी, देवप्रयाग पर भाजपा के प्रत्याशी जीतकर आए थे, जबकि हाल ही में निर्दलीय प्रत्याशी रहे धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार ने भी हाल ही में भाजपा की सदस्यता ली है। वर्तमान में सभी छह सीटों पर भाजपा का कब्जा है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 के चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कसनी शुरू कर दी है, लेकिन इस बार विधायकों को टिकट के लिए अपनों से ही तगड़ी चुनौती मिल रही है। छह जनवरी को भाजपा पर्यवेक्षकों ने प्रत्याशियों के लिए पार्टी पदाधिकारियों से रायशुमारी की। भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने बताया कि भाजपा संसदीय परंपराओं का दल है। यहां पर प्रत्याशियों के चयन के लिए रायशुमारी की जाती है। टिकट के लिए दावेदारी करना सभी का अधिकार है, लेकिन जिसे भी टिकट मिलेगा, सभी मिलकर जीतने के लिए कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें