फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिलंगना ब्लॉक की तीन सड़कों के निर्माण को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से सड़क से वंचित भिलंगना ब्लॉक के छह गांव मोटर मार्ग से जुड़ने की राह खुल गई है। प्रदेश सरकार ने तीन सड़कों के निर्माण के लिए 72 लाख 24 हजार की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति देते हुए लोनिवि घनसाली को निर्माण कार्य संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही द्वितीय चरण के कार्यों के लिए शासन को डीपीआर प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन

घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने बताया कि कोटी से माणिकनाथ धारी तक तीन किमी, लस्यालगांव से पनुणा बच्छणगांव होते हुए पशु सेवा केंद्र तक पांच किमी और मेढ़ाधार से दल्ला तक तीन किमी मोटर मार्ग की प्रथम चरण की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। लोनिवि के संयुक्त सचिव श्याम सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 11 किमी लंबाई की इन तीनों सड़कों के निर्माण हेतु पहले चरण में 72 लाख 24 हजार की स्वीकृति मिली है। उन्होंने लोनिवि को दूसरे चरण के कार्यो हेतु शासन को डीपीआर शासन को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें