फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने से नाराज अभिभावकों ने की तालाबंदी

Mon, 05 Aug 2024 07:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज मंदार में शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति नहीं होने से नाराज अभिभावकों ने स्कूल में तालाबंदी की। प्रदर्शन कर शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शासन-प्रशासन पर मंदार की उपेक्षा कर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। एक सप्ताह के अंतर्गत शिक्षकों की तैनाती न होने पर 12 अगस्त से इंटर कॉलेज में अनिश्चितकालीन तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, एसएमसी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में अभिभावक राजकीय इंटर कॉलेज मंदार पहुंचे। शिक्षकों के रिक्त पदों पर लंबे समय से नियुक्ति न होने से नाराज अभिभावकों ने प्रदर्शन कर कुछ देर वहां स्कूल गेट पर तालाबंदी की। बाद में समस्या के संबंध में डीएम को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में बताया गया है कि इंटर कॉलेज मंदार में वर्तमान सत्र में लगभग 145 छात्र-छात्राए अध्ययनरत है।
एलटी हिंदी, सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी शिक्षक नहीं है। प्रवक्ता अंग्रेजी और राजनीति विज्ञान में भी कोई शिक्षक कार्यरत है, जिससे कॉलेज में छात्र-छात्राए पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। लंबे समय से अभिभावक शिक्षकों की तैनाती करने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। तालाबंदी करने वालों में पूर्व बीडीसी सदस्य विजयपाल सिंह रावत, केदारी देवी, दीपा देवी, सरिता देवी, सरोजनी देवी, उदीना देवी, सुनीता देवी, विनोद गुसाईं, कबूल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें