लंबगांव नगर पंचायत कार्यालय पर मांगों को लेकर तालाबंदी करते सभासद।
- फोटो : NEW TEHRI
पिछले आठ माह से नगर पंचायत की बोर्ड बैठक न बुलाने और सभासदों को विश्वास में लिए बिना ही निर्माण कार्य कराने से नाराज दो सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय पर सांकेतिक तालाबंदी की। 15 दिन के अंतर्गत समस्या समाधान न होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को सभासद सौरव रावत व रविंद पोखरियाल ने नगर पंचायत लंबगांव में मांगों को लेकर सांकेतिक तालाबंदी की। कहा नगर पंचायत अध्यक्ष मनमाने ढंग से कार्य कर रहे हैं। सभासदों की उपेक्षा की जा रही है। 8 माह से बोर्ड बैठक आयोजित नहीं की गई। विकास कार्यों में उनकी राय तक नहीं ली जाती है। अधिशासी अधिकारी यूडी तिवारी ने सभासदों को जल्द समस्या समाधान करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद सभासदों ने ताला खोला। इस बाबत नगर पंचायत अध्यक्ष भरोसी देवी रांगड़ ने सभासदों के आरोपों को बेबुनियाद बताया।