फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: प्रशासन ने बांध प्रभावितों की समस्याएं सुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखवाड़ बांध प्रभावित परोगी गांव में प्रशासन ने आयोजित की बैठक
विज्ञापन

नैनबाग (टिहरी)। लखवाड़ बांध प्रभावित परोगी गांव में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित बैठक में बांध प्रभावित ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई। जन सुनवाई में प्रभावितों की समस्याओं के निराकरण के लिए तैयार की गई रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। डाॅ. हिमानी वेंफोला और डाॅ. नेहा खरोड़िया ने रिपोर्ट पढ़कर काश्तकारों को सुनाते हुए उनसे सुझाव भी मांगे।
बैठक में ग्राम बेल के महीपाल सिंह और भगवान सिंह ने 300 मेगावाट जल विद्युत परियोजना के लिए अधिग्रहण की जाने वाली भूमि का मुआवजा कैंपटी में निर्धारित जमीन की दर के चार गुना भुगतान करने की मांग की। कांडी के प्रधान रामचंद्र रावत ने जन सुनवाई में प्रभावित परिवारों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 507 के किनारे रोजगार के लिए एक-एक नाली जमीन का पट्टा आवंटित करने सहित कई मांगे रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद सिंह रावत, खजान सिंह, आनंद सिंह, चमन दास, सुरेश सिंह, नागेंद्र सिंह, कन्हैया सिंह राणा ने भी बांध प्रभावितों के हितों को सर्वोपरी रखने की मांग की है। नायब तहसीलदार हर्षमणि नौटियाल और कानूनगो उपेंद्र सिंह राणा ने कहा कि राष्ट्र हित के लिए बांध का निर्माण जरूरी है। जन सुनवाई में स्थानीय लोगों ने जो सुझाव व मांगें रखी है, उसे जल्द ही जिला प्रशासन को प्रेषित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें