फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो 100 ग्राम अवैध चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान पुलिस ने चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक किलो 100 ग्राम चरस मिली। बरामद चरस की बाजारी कीमत एक लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

उत्तरकाशी-लंबगांव मार्ग पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग को देखते हुए एक युवक उत्तरकाशी की तरफ से आ रहे वाहन से कौडार में उतर गया। शक के आधार पर पुलिस ने देहरादून मियांवाला निवासी अमन भंडारी (22) से पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक किलो 100 ग्राम चरस मिली। थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि अमन को मौके सेे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उसने बताया कि वह उत्तरकाशी के मोरी से चरस खरीदकर श्रीनगर बेचने ले जा रहा था। न्यायालय में पेश करने के बाद कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक अनिल कुमार भट्ट, राकेश कुमार राणा, सुनील, घनश्याम शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें